Thursday, October 8, 2020

Vikram Singh Rohini: By learning Sikh Martial Art "Gatka", Girls Will Be Able to Protect Not Only Themselves But Also Others:



रोहिणी में बच्चों को बाणी एवं बाणे से जोड़ने के साथ साथ गतका सिखाने के लिए रोहिणी वार्ड से दिल्ली कमेटी सदस्य विक्रम सिंह रोहिणी द्वारा तेग सिख मार्शल आर्ट अकादमी के सहयोग से क्लासें लगाकर बच्चों को इसकी शिक्षा दी जायेगी।

सः विक्रम सिंह रोहिणी ने बताया कि अभी इसकी शुरुआत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 16 से की गई है आने वाले दिनों अन्य स्थानों पर भी इस तरह के कैंप लगाये जायेंगे जिसमंे बच्चों खासकर बच्चियों को गुरु साहिब की विरासत गतका की सिखलाई दी जायेगी जिससे वह अपनी सुरक्षा तो करने में सक्षम होंगी ही बल्कि दूसरों की रक्षा करने की भी क्षमता उनमें पैदा होगी। उन्होंने बताया कि बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठाया है।

सः विक्रम सिंह ने बताया कि तेग सिख मार्शल आर्ट अकादमी के मुखी जोरावर सिंह, जोगिन्दर सिंह द्वारा अनेक स्थानों पर इस तरह के कैंप लगाये जाते हैं जिसमें 500 के करीब बच्चों को वह गतका प्रशिक्षण के साथ साथ बाणी और बाणे की जानकारी भी देते हैं। सः रोहिणी ने बताया कि इसके अतिरिक्त बच्चों को कीर्तन सिखलाई और गुरमत कैंप के माध्यम से भी सिख इतिहास की जानकारी देने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने आभार प्रकट किया दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अध्यक्ष मनजिन्दर सिंह सिरसा एवं महासचिव हरमीत सिंह कालका जिनके पूर्ण सहयोग के चलते रोहिणी की संगत की बढ़-चढ कर वह सेवा करते आ रहे हैं।

No comments: