Saturday, October 10, 2020

Manjinder Singh Sirsa :Sikh Officer Balwinder Singh Should Be Released Immediately


सिख अफसर बलविंदर सिंह को तुरंत रिहा कर उनकी दस्तार व केसों की बेअदबी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज हो

नई दिल्ली, 10 अक्टूबरः दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव स. हरमीत सिंह कालका ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस द्वारा सिख अफसर बलविंदर सिंह के साथ मारपीट किए जाने की ज़ोरदार निंदा करते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने व उनकी दस्तार और केसों की बेअदबी करने वाले पुलिस मुलाज़िमों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

यहां एक प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स. सिरसा व स. कालका ने कहा कि पिछले तीन दिनों से कोलकाता पुलिस ने सरदार बलविंदर सिंह पर बहुत ही अत्याचार एवं शर्मसार करने वाला हमला किया। उनकी दस्तार उतारी गई, सार्वजनिक तौर पर उनसे मारपीट की गई और बालों से पकड़ कर घसीटा गया।

उन्होंने बताया कि बलविंदर सिंह अर्धसैनिक बल के जाबाज़ हैं जिन्होंने जम्मू कश्मीर में व एन.एस.जी में सेवाएं दी हैं। एक सैनिक जिसने देश के लिए लड़ाई लड़ी कोलकाता पुलिस ने उन पर ही केस दर्ज कर दिया, उन्हें हवालात में रखा है। उनके परिवार के मुताबिक उनका हथियार लाईसेंस वाला है जो जम्मू कश्मीर से बना और कोलकाता में भी रजिस्टर करवाया गया पर इसके बावजूद पुलिस ने उन पर केस दर्ज किया। 

दोनों नेताओं ने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली दल यह मांग करते हुए पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री श्रीमति ममता बनर्जी को अपील की कि बलविंदर सिंह को तुरंत रिहा किया जाए और उनके खिलाफ सार्वजनिक तौर पर अत्याचार ढहाने वाले पुलिस मुलाज़िमों के खिलाफ धारा 295ए के तहत केस दर्ज किया जाये।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी शायद यह भुल रही हैं कि जिस दस्तार की बेअदबी कोलकाता पुलिस ने की है, यह वही दस्तार है जो गुरु गोबिंद सिंह जी ने चार पुत्र कुर्बान कर हमें दी। इसे पहन कर ही भगत सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी, बाबा बंदा सिंह बहादुर ने देश के लिए लड़ाई लड़ी, रबिन्द्रनाथ टैगोर ने भी इसके उस्तति की और जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा ने पश्चिम बंगल के रास्ते जा कर पाकिस्तान के 90 हज़ार सैनिकों को सरेंडर करवाया।

उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी ने हमारी बात नहीं मानी तो हम सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।

हम बेनती करते हैं कि बलविंदर सिंह को इन्साफ दिया जाए। उनके खिलाफ केस खारिज किया जाये और उन पर अत्याचार ढहाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाये। उन्होंने कहा कि हम उनके लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे जरूरत पड़ने पर कोलकाता भी जायेंगे ओर इन्साफ जरूर दिलाएंगे।


Mr.Sudeep Singh
Honorary Media
DSGMC

 

No comments: