Tuesday, November 3, 2020

Sikh Martial Art Competitions For Girls By Women Akali Dal Delhi Unit

   स्त्री अकाली दल माई भागो ब्रिगेड द्वारा लड़कियों के गतका मुकाबला करवाये गये

नई दिल्ली, 3 नवम्बरः स्त्री अकाली दल दिल्ली स्टेट माई भागो ब्रिगेड द्वारा लड़कियों के गतका मुकाबला करवाये गये और खासतौर पर लड़कियों को बिना हथियारों के आत्मरक्षा कैसे की जाती है उसके गुर भी सिखलाये गये।

स्त्री अकाली दल दिल्ली स्टेट की अध्यक्षा बीबी रणजीत कौर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि स्त्री अकाली दल की माई भागो ब्रिगेड द्वारा पश्चिमी दिल्ली के संतगढ़ में लड़कियों के गतका मुकाबला करवाये गये जिसमें पूरे उत्साह के साथ लड़कियों ने भाग लेते हुए सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन किया। 

उन्हांेने कहा आज के समय में लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा की जानकारी होना बेहद जरुरी है तभी वह अपनी रक्षा स्वयं कर सकती है और सबसे बड़ी बात कि यहां पर लड़कियों को ऐसे गुर सिखाये गये जिसमें वह बिना हथियारों के ही आवश्यकता पड़ने पर दुश्मन को पटखनी दे सके।

बीबी रणजीत कौर ने बताया कि इस कार्यक्रम को करवाने में संतगढ़ गुरुद्वारा साहिब के सभी पदाधकारियों और स्त्री अकाली दल संतगढ़ की टीम का पूर्ण सहयोग मिला जिसके चलते यह कार्यक्रम इतना सफल हो सका। गतका प्रतियोगिता में विजयी रहने वाली प्रतियोगियों को उनका उत्साह बढ़ाने के लिए पुरस्कृत भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम दिल्ली के हर इलाके में करवाये जायेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को अपने गौरवमई विरसे के साथ साथ गुरु साहिब की बख्शिश सिख मार्शल आर्ट गतका की जानकारी मिल सके और इसे सीखकर वह जरुरत पढ़ने पर आत्मरक्षा कर सकें। उन्हांेने बताया कि स्त्री अकाली की टीमों द्वारा अपने अपने वार्ड के गुरुद्वारा साहिब में इसकी शुरुआत कर दी गई है।

News Credit,
Mr.Sudeep Singh
Honorary Media Advisor
DSGMC

No comments: