Saturday, September 5, 2020

हरमीत सिंह कालका :पूर्वी दिल्ली में शिरोमणी अकाली दल से जुड़ रहा है यूथ


नई दिल्ली, 5 सितंबरः पूर्वी दिल्ली के अलग अलग इलाकों से बड़ी गिनती में लोग शिरोमणी अकाली दल से जुड़ रहे हैं जिसमें युवा वर्ग की गिनती काफी अधिक है।

शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में शिरोमणी अकाली दल को काफी मजबूती मिल रही है क्योंकि यहां के अलग अलग क्षेत्रों से लगातार लोग आकर शिरोमणी अकाली दल में शामिल हो रहे हैं जिसमें देखा जाये तो युवा वर्ग की गिनती बहुत अधिक है। उन्होंने बताया कि आज भी समरदीप सिंह सन्नी के प्रयासों से बड़ी गिनती में युवा वर्ग ने आकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। 

सः कालका ने बताया कि बलजिन्दर सिंह को पार्टी ने दिल्ली इकाई में संयुक्त सचिव का पद दिया है और गुरप्रीत सिंह को गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल हरगोबिन्द एन्कलेव मंे वाईस चेयरमैन नियुक्ति किया। इसके साथ ही शामिल होने वाले अन्य सदस्यों को भी पार्टी में अहम जिम्मेवारी आने वाले दिनों में दी जायेगी।


यमुनापार से शामिल होने वाले सभी सदस्यों का पार्टी प्रधान हरमीत सिंह कालका, युवा नेता एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अध्यक्ष मनजिन्दर सिंह सिरसा के सलाहकार जसप्रीत सिंह विक्की मान, समरदीप सिंह सन्नी ने स्वागत किया।

               

Pics Courtesy,
Mr.Harmeet Singh Kalka
General Secretary
DSGMC





No comments: