Saturday, December 19, 2020

DSGMC:Langar of Turbans For Farmers At Singhu Border


   दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने बार्डरों पर डटे किसानों के लिए लगाया दस्तार का लंगर


 नौजवानों को अपनी विरासत व सिखी से जोड़ना मुख्य मकसदः मनजिंदर सिंह सिरसा



दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डरों पर डटे किसानों के लिए अब दस्तारों का लंगर लगा दिया है।

                


आज यहां सिंघू बार्डर पर कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने स्वंय एक विशेष कैंप में पहुंच कर नौजवानों के सिर पर दस्तार सजाने की सेवा की। इस मौके पर स. सिरसा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा मुख्य मकसद नौवानों को अपनी विरासत और सिखी से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि आज सुबह तकरीबन 450 नौजवानों के सिर पर दस्तारें सजाईं गईं हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष कैंप को लेकर नौजवानों में बहुत उत्साह है और खास तौर पर पंजाब और हरियाणा के नौजवान किसान इस कैंप में आकर दस्तार सजा रहे हैं एवं दस्तार सजाने की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।

          


स. सिरसा ने बताया कि इससे पहले कमेटी द्वारा संघर्ष की शुरुआत में लंगर की सेवा शुरु की गई थी जिसके बाद दवाईयों व एंबुलेंस की सेवा की गई रोटी बनाने वाली मशीनें तैनात की गईं ओर इसके बाद रैन बसेरे बनाए गए व आज दस्तारों के साथ-साथ पिन्नी की सेवा गई और संघर्ष कर रहे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली पिन्नियां बांटी गईं तांकि इन्हें कड़कती ठंड के प्रभाव से बचाया जा सके।




इस दौरान दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी द्वारा चार साहिबज़ादों सहित अन्य धार्मिक फिल्में संगतों के लिए दैनिक आधार पर दिखाईं जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा गुरु साहिब के दर्शाए मार्ग पर चलते हुए जहां संगत की सेवा की जा रही है वहीं ज्यादा से ज्यादा संगत को अपने गौरवमई इतिहास से परिचित करवाने का भी प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों मे यह सेवा और भी तेज़ की जायेगी और किसानों के लिए अन्य किसी भी प्रकार की जरूरत होगी तो उसकी भी सेवा की जाएगी।

News Credit,
Mr.Sudeep Singh
Honoraray Media Advisor
DSGMC







Tuesday, December 15, 2020

राजौरी गार्डन गुरुद्वारा कमेटी द्वारा बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिता करवाई गई



    राजौरी गार्डन गुरुद्वारा कमेटी द्वारा बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिता करवाई गई
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा राजौरी गार्डर में बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिता करवाई गई इसमें बच्चों द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब की बाणी सलोक महला 9 के शब्द कीर्तन गायन किए गए और बाणी विचार भी हुए।

गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष हरमनजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की समूची कमेटी और संगत द्वारा मिलकर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें पर्व को मनाने के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं जिसे मुख्य रखते हुए कीर्तन समागम और बच्चों के कीर्तन, कवि दरबार करवाये जा रहे हैं वहीं माता गुजरी जत्थे के सहयोग से धार्मिक प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे सैंकड़ों बच्चों ने भाग लिया। बच्चों द्वारा बहुत ही संुदर अंदाज़ में सलोक महला 9 की बाणी के शब्दों का गायन हुआ, कविताएं पढ़ी गईं और गुरबाणी की विचार हुई। 4 जजों के पैनल द्वारा बच्चों को अंक दिए गए। पहले 4 विजयी बच्चों को गुरुद्वारा साहिब की कमेटी द्वारा ईनाम भी दिए गए और बाकी सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए। स. हरमनजीत सिंह ने बताया कि विजयी बच्चों का फाईनल आने वाले शुक्रवार को होगा।
इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में चलाये जा रहे डायलेसिस केन्द्र के चेयरमैन लदीप सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उन्हें इतिहास की जानकारी भी मिलती है। गुरुद्वारा साहिब कमेटी के सदस्य एस.एस. भाटिया, हरिंदर सिंह, प्रीत प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

News Credit,
Mr.Sudeep Singh
Honoraray Media Advisor
DSGMC

शिरोमणि अकाली दल के 100 वें स्थापना दिवस पर समागम करवाया

शिरोमणि अकाली दल के 100 वें स्थापना दिवस पर समागम करवाया



शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई द्वारा पार्टी के 100वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी दफ्तर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शिरोमणि अकाली दल के नेताओं व वर्करों के साथ-साथ आम संगत बड़ी गिनती में मौजूद हुईं। स्त्री अकाली दल की महिलाओं द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ कर समागम की शुरुआत की गई। भाई मनोहर सिंह के जत्थे द्वारा इलाही बाणी का कीर्तन श्रवण करवाया गया।


इस समागम को संबोधित करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एक पार्टी नहीं एक सोच व एक ज़ज़्बा है। उन्होंने कहा कि इस सोच व जज़्बे की बदौलत ही आज हिन्दोस्तान का मौजूदा स्वरूप है। उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों को पेश करते हुए बताया कि कैसे पंजाब और पश्चिमी बंगाल भारत का हिस्सा बने और मास्टर तारा सिंह ने इसमें सब से अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि जो कुर्बानी अकाली दल ने देश और कौम के लिए दी है उसके लिए पूरे देश को ही अकाली दल का स्थापना दिवस मनाना चाहिए।

                                


समागम को संबोधित करते हुए कमेटी के महासचिव और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका ने कहा कि अकाली दल ने कौम की रक्षा के लिए कई कुर्बानियां दीं और ननकाणा साहिब का मोर्चा, चाबियों का मोर्चा, गुरु का बाग व जैतों का मोर्चा आदि लगा कर व इमरजेंसी का विरोध कर कौम व देश की रक्षा की और इतने सारे संघर्षाें में कौम की हमेशा जीत हुई। उन्होंने कहा कि अकाली दल की कुर्बानियों में यह भी एक मिसाल है कि पार्टी के सरप्रस्त स. प्रकाश सिंह बादल ने हिन्दुस्तान के इतिहास में 18 वर्ष जेल काटी पर कभी भी ज़मानत नहीं ली। उन्होंने कहा कि अकाली नेतृत्व ने यह शहादतें व कुर्बानियां दे कर अकाली दल को जीवित रखा और अकाली दल ने कौम को जीवित रखने की लड़ाई लड़ी जिसके कारण अकाली दल को शहीदों की जथेबंदी कहा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का नाम अकाली दल इसलिए है क्योंकि अकाली उसे कहते हैं जो अकाल पुरख में विश्वास करता हो।



समागम को संबोधित करते हुए तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित्त ने कहा कि कि असली अकाली वही है जिससे गौरे भी खौफ रखते थे आज अगर देश के लोग आज़ादी का सुख भोग रहे हैं तो उसमें सब से बड़ा योगदान शिरोमणि अकाली दल का है जिसके नेताओं ने अनेक जुल्म का सामना किया, शहादतें दीं उसके बाद पार्टी अस्तित्व में आई व आज कई लोग अकाली शब्द लगा कर अपनी दुकानें चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे अकालियों से सुचेत रहने की जरूरत है इस मौके पर पार्टी नेताओं द्वारा जत्थेदार अवतार सिंह का सम्मान भी किया गया।
इस मौके पर अपने संबोधन में बीबी रणजीत कौर ने कहा कि अकाली दल ही एक ऐसी धार्मिक पार्टी है जिसने महिलाओं को पूरा सम्मान दिया। सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को बनाया, दिल्ली में उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बैठाया और औरतों को वोट डालने का अधिकार भी बीते समय में सब से पहले अकाली दल ने ही दिया था।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ अकालियों के अलावा दिल्ली कमेटी सदस्य, यूथ अकाली दल वर्कर व स्त्री अकाली दल वर्कर शामिल हुए।

News Credit,
Mr.Sudeep Singh
Honoraray Media Advisor
DSGMC



Monday, December 14, 2020

Amazing Langar by Farmers - Must view - 112K views so far

Farmers Protest Documentary | Singhu Border | The Lallantop | Farm Bills | किसान आंदोलन | Rajat Sain

#Farmers Protest: किसान आंदोलन पर Kanwar Grewal, Harf Cheema, Galav Baraich का Interview|Delhi

Sonalika Tractors Donated 5 -5Thousand kg of Flour, Pulses and Rice, 1000 Blankets and 1000 Mattresses to DSGMC


सोनालिका ट्रैक्टरज़ द्वारा 5-5 हजार किलो आटा, दाल व चावल, 1000 कंबल एवं 1000 गद्दे दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी को भेंट


सोनालिका ट्रेक्टर द्वरा दीपक मित्तल व उनकी धर्म पत्नी सुरबी मित्तल ने दिल्ली बार्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के लंगर के लिए 5-5 हजार किलो चावल, आटा व दाल लंगर के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी को भेंट किए। इसके साथ ही 1000 कंबल एवं 1000 गद्दे भी दिए गए। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा व स. परमजीत सिंह चंडोक व अन्यों द्वारा इस रसद-सामग्री को प्राप्त किया।

इस मौके पर स. सिरसा ने बताया कि सोनालिका कंपनी का यह बहुत ही बड़ा प्रयास किसानों की सेवा के लिए किया गया है कि जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है। उन्होंने कहा कि किसानी संघर्ष की सफलता के लिए आज समाज का हर वर्ग आगे आया है क्योंकि यह लड़ाई केवल किसानों की लड़ाई नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता द्वारा पैदा किया हुआ अन्न समाज का हर वर्ग ग्रहण करता है तभी वह जीवित है।

स. सिरसा ने बताया कि कंपनी द्वारा और कंबल व गद्दे(मैट्रस) भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने पुनः दोहराया कि जब तक यह किसान संघर्ष चलता रहेगा, दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी किसानों की सेवा के लिए डटी रहेगी। कमेटी द्वारा पहले लंगर की शुरु आत की गई थी फिर दवाईयों का लंगर व एंबुलेंस तैनात की गईं उसके पश्चात रोटी बनाने बनाने वाली मशीन व टैंट में रैन बसेरों का प्रबंध किया गया।
इस मौके पर मनजीत सिंह औलख, विक्रमजीत सिंह रोहिणी, कुलदीप सिंह साहनी पटेल नगर भी मौजूद रहे।

News Credit,
Mr.Sudeep Singh
Honorary Media Advisor
DSGMC