Friday, April 22, 2016

Protest on 'Santa Banta' Movie : DSGMC

 

                                               दिल्ली के सिनेमाघरों ने संता-बंता फिल्म दिखाने से हाथ खींचे


नई दिल्ली (22 अप्रैल 2016)ः हिन्दी फिल्म संता-बंता प्राईवेट लिमिटेड के खिलाफ आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई द्वारा 5 स्थानों पर प्रदर्शन करने के कारण दिल्ली के सभी सिनेमाघरों से फिल्म को हटा दिया गया। अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. ने जहां दक्षिणी दिल्ली के नेहरू प्लेस के सत्यम सिनेमा में कमान संभाली वहीं पूर्व कमेटी अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर के मिराज सिनेमा, पूर्व विधायक जतिन्दर सिंह शंटी ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा के क्राॅस रिवर माॅल तथा दिल्ली कमेटी सदस्य हरदेव सिंह धनोवा, कुलदीप सिंह साहनी तथा गुरविन्दर पाल सिंह के सामूहिक नेतृत्व मंे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंतकुंज के प्रोमेंन्ड माॅल में  प्रदर्शन हुए। 

जी.के. द्वारा कल शाम को प्रदर्शन का ऐलान करने के बाद दिल्ली के ज्यादातर सिनेमाघरों ने देर रात में फिल्म को ना चलाने का फैसला लेते हुए सुबह के एंडवांस बुक हुए सारे शो रद्द कर दिये थे। प्रदर्शनों के बाद दोपहर से दिल्ली के किसी भी सिनेमाहाल में  इस फिल्म का प्रदर्शन ना होने की जानकारी सामने आई है। जी.के. ने कहा कि सिखों को कम अक्ल दिखाने वाली किसी भी फिल्म का दिल्ली में प्रदर्शन रोकने की हमारी जिद्द है और इसके लिए किसी के साथ भी सीधा टकराव लेने को हम तैयार हैं। जी.के. ने 25 सिनेमाघरों द्वारा दिल्ली कमेटी को लिखित में फिल्म ना चलाने के दिये गये भरोसे की भी जानकारी दी। 
ज्यादातर वक्ताओं ने दिल्ली कमेटी द्वारा इस मसले पर लड़ी गई कानूनी लड़ाई की जानकारी संगतों को देते हुए इस मसले पर दिल्ली, फरीदाबाद तथा मुंबई के ईलावा बाकी स्थानों पर संगतों की फिल्म के बारे चुप्पी पर हैरानी भी जताई। इन प्रदर्शनों में पूर्व विधायक हरमीत सिंह कालका, कमेटी के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, धर्मप्रचार कमेटी चेयरमैन परमजीत सिंह राणा, कमेटी सदस्य कुलमोहन सिंह, तनवंत सिंह, हरजिन्दर सिंह, जीत सिंह, गुरमीत सिंह मीता, मनमोहन सिंह, रविन्दर सिंह लवली, जतिन्दरपाल सिंह गोल्डी, दर्शन सिंह, हरविन्दर सिंह के.पी., कैप्टन इन्द्र्रप्रीत सिंह, जसबीर सिंह जस्सी, निगम पार्षद रितु वोहरा, डिम्पल चड्डा, कानूनी विभाग प्रमुख जसविन्दर सिंह जौली, अकाली नेता विक्रम सिंह, जसवंत सिंह बिट्टू, ऐडवोकेट जगमोहन सिंह, पुनप्रीत सिंह तथा बड़ी संख्या में  पार्टी कार्यकर्ता  मौजूद थे।

With Thanks : Media DSGMC



No comments: