Sunday, July 5, 2020

DSGMC: सुखविन्दर सिंह बब्बर माता सुन्दरी गुरुद्वारा साहिब के चेयरमैन नियुक्त


 सुखविन्दर सिंह बब्बर माता सुन्दरी गुरुद्वारा साहिब के चेयरमैन नियुक्त

नई दिल्ली 4 जुलाई: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका के सलाहकार युवा नेता सुखविन्दर सिंह बब्बर को माता सुन्दरी गुरुद्वारा साहिब में चेयरमैन नियुक्ति किया गया। अमरदीप सिंह फिरोजशाह कोटला, दलजीत सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह को वाईस चेयरमैन बनाया गया। कमेटी अध्यक्ष मनजिन्दर सिंह सिरसा एवं महासचिव हरमीत कालका ने पहुंचकर बब्बर को कार्यभार सौंपा।

माता सुन्दरी गुरुद्वारा साहिब जो कि गुरु गोबिन्द सिंह जी की धर्म पत्नी सुन्दरी जी के नाम पर बनाया गया है जिसका प्रबन्ध दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी देखती है। इस गुरुद्वारा साहिब के साथ यहां पर लड़कियांे का कालेज एवं गुरमत कालेज भी कमेटी द्वारा चलाये जा रहे हैं। 

सुखविन्दर सिंह बब्बर यमुनापार के युवा नेता हैं जहां पर पश्चिमी दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा सिख समुदाय के लोग रहते हैं। इससे पहले भी पार्टी द्वारा जो जिम्मेवारी सः बब्बर को दी गई उन्हांेने बाखूबी उसका निर्वाह किया है जिसे देखते हुए उन्हंे पहले दिल्ली कमेटी महासचिव हरमीत सिंह कालका ने अपना सलाहकार बनाया और अब माता सुन्दरी गुरुद्वारा साहिब चेयरमैन की सेवा सौंपी गई है।

इस मौके पर दिल्ली कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्षा बीबी रणजीत कौर सदस्य विक्रम सिंह रोहिणी, अमरजीत सिंह पिंकी, जगदीप सिंह काहलो, भुपिन्दर सिंह भुल्लर, सर्वजीत सिंह विर्क, हरजीत सिंह पप्पा, यूथ अकाली दल नेता जसप्रीत सिंह विक्की मान, मीडीया सलाहकार सुदीप सिंह रानी बाग सहित बड़ी गिनती में समर्थकों ने पहुंचकर बब्बर का स्वागत किया।

News Courtsey,
Mr. Sudeep Singh
Honorary Media Advisor
DSGMC

No comments: