Thursday, November 5, 2020

DSGMC:Ranjit Nagar Should Be Named Maharaja Ranjit Singh Nagar

             महाराजा रणजीत सिंह

                   परमजीत सिंह चंडोक

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक ने उत्तरी दिल्ली के रणजीत नगर का नाम महाराजा रणजीत सिंह नगर रखे जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक राजकुमार आनंद व अन्य लोगों का भी इस कार्य को कराने के लिए सहयोग मिल रहा है और सब की यही मांग भी है।

स. चंडोक का कहना है कि महाराजा रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के महान सिख लीडर थे और शेर-ए-पंजाब(पंजाब का शेर) के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपनी जवानी के वर्षों में अफगानों को निकालने के लिए कई लड़ाईंयां लड़ीं और पंजाब का महाराजा ऐलान किया। उनके राज ने सुधार, आधुनिकिकरण, बुनियादी ढांचे में निवेश और आम खुशहाली की शुरुआत की। खालसा फौज और सरकार में सिख हिन्दू, मुस्लमान और यूरोपियन शामिल थे। उनकी विरासत में सिख सभ्याचार और कलात्मक पुर्नजन्म की मियाद शामिल है। 

महाराजा रणजीत सिंह का जन्म दिवस 13 नवंबर को आता है और महान शासक को श्रद्धा के फूल भेंट करने के लिए रणजीत नगर का नाम महाराजा रणजीत सिंह नगर रखा जा सकता है ,उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा नाम बदलने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व अन्य प्रशासन अधिकारियों को मांग की है।

News Credit,
Mr.Sudeep Singh
Honorary Media Advisor
DSGMC


No comments: