Pages

Saturday, July 11, 2020

DSGMC: गुरप्रीत सिंह जस्सा शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष नियुक्त



नई दिल्ली 10 जुलाईः शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हरमीत ंिसह कालका द्वारा बीते दिनों दिल्ली इकाई का विस्तार किया गया जिसमंे पार्टी को समर्पित वर्करों को सम्मानिन्त पद दिये गये। बदरपुर निवासी गुरप्रीत सिंह जस्सा को उपाध्यक्ष बनाया गया।

सः कालका द्वारा आज पार्टी के रकाबगंज स्थित कार्यालय मंे गुरप्रीत सिंह जस्सा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर दिल्ली कमेटी सदस्य ओंकार सिंह राजा, जतिन्दर पाल सिंह गोलडी, युवा नेता सुखविन्दर सिंह बब्बर, आदि मौजूद रहे। पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी उन्होंने उसका बाखूबी निर्वाह किया।

लाकडाउन के दौरान उनके द्वारा बदरपुर और आसपास के इलाकों में जरुरतमंदों को लंगर और सूखा राशन की सेवा निरन्तर की गई। सः जस्सा की सेवाओं को देखते हुए उन्हें पार्टी में उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई।

News Courtsey,
Mr. Sudeep Singh
Honorary Media Advisor
DSGMC

No comments:

Post a Comment