Pages

Sunday, July 12, 2020

शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई द्वारा सर्कल बनाने की मुहिम शुरु

यमुनापार वार्ड 45 में सर्कल जत्थेदार नियुक्ति, बड़ी गिनती में लोग पार्टी में हुए शामिल

नई दिल्ली 11 जुलाई: शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई का विस्तार समुची दिल्ली में करने के उदेश्य से सर्कल बनाने का कार्य शुरु किया गया जिसके तहत आज यमुनापार वार्ड 45 में सर्कल जत्थेदार नियुक्ति किये गये।
शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सः सुखबीर सिंह बादल द्वारा दिये गये निर्देशों और पार्टी के दिल्ली प्रभारी बलविंन्दर सिंह भुन्दड़ के मार्ग दर्शन से दिल्ली में पार्टी का एक मजबूत ढांचा तैयार करने की मुहिम बीते दिनों शुरु की गई। जिसके बाद से समुची दिल्ली से स्वयं लोग पार्टी के साथ जुड़ने के इच्छुक हो रहे हैं क्योंकि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी द्वारा जिस तरीके से सेवाएं निभाई जा रही है उससे संसार भर में सिख समुदाय को गर्व महसूस हो रहा है, लाकडाउन की शुरुआत से लंगर सेवा कमेटी द्वारा चलाई गई, सूखा राषन लोगों तक पहुंचाया जिससे लोग काफी प्रभावित हुए।
सः कालका ने बताया कि इसी उदेश्य से दिल्ली के हर वार्ड में सर्कल बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जायेगा उसी कड़ी में आज यमुनापार वार्ड 45 से सः प्रिथीपाल सिंह पाली और प्रितपाल सिंह को सर्कल जत्थेदार नियुक्ति किया। इस मौके पर दिल्ली कमेटी धर्म प्रचार के चेयरमैन जतिन्दरपाल सिंह की अध्यक्षता में बड़ी गिनती में लोग पार्टी में शामिल भी हुए जिन्हें  पार्टी में सम्मानिन्त पद दिये गये। सः कालका ने बताया कि जल्द ही अन्य सर्कलों की घोषणा भी की जायेगी।

News Courtsey,
SUDEEP SINGH
Honorary Media Advisor
DSGMC






No comments:

Post a Comment